बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने इन दिनों अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
मुन्ना तिवारी लगातार क्षेत्र के गांव-गांव, टोले-टोले पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों को जनता के सामने रख रहे हैं। वे मतदाताओं से कांग्रेस और महागठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि बक्सर में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं और यह विकास यात्रा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एक बार फिर सेवा का अवसर दें ताकि अधूरे कार्य पूरे किए जा सकें।
ग्रामीण इलाकों में मुन्ना तिवारी के जनसंपर्क को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।






























0 Comments