Ad Code

डुमरांव में एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में रालोमो नेता अरविंद प्रताप शाही का जनसंपर्क अभियान तेज



दिल्ली सरकार के मंत्री डॉ. पंकज सिंह रहे मुख्य अतिथि, कहा – विकास के लिए राहुल सिंह को जिताना जरूरी

बक्सर । डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के वरिष्ठ नेता एवं जिला पार्षद अरविंद प्रताप शाही लगातार एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह के समर्थन में जनसभाएं आयोजित कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने क्षेत्र की अतिपिछड़ा बस्तियों में एक जनसभा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रतिनिधि के रूप में डुमरांव से चुनाव लड़ रहे राहुल सिंह को जनता का आशीर्वाद मिलना चाहिए, क्योंकि बिहार में विकास और सुशासन की नींव नीतीश कुमार ने रखी है।



डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि राहुल सिंह एक ऊर्जावान और जनसमर्पित युवा हैं जो डुमरांव के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

इस अवसर पर बंटी शाही ने भी एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि बिहार में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। कार्यक्रम में केसठ प्रखंड प्रमुख मुना सिंह सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने क्षेत्र में एनडीए के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संकेत दिया।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu