Ad Code

सोहनी पट्टी मोहल्ले में फायरिंग से हड़कंप, एक युवक घायल – आरोपी फरार


बक्सर । नगर थाना क्षेत्र के सोहनी पट्टी मोहल्ले में शनिवार की रात आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में राहुल पाल (पिता – रामजतन पाल, वार्ड 22 निवासी) घायल हो गया। गोली उसके बाएँ हाथ की कोहनी में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।



घटना बाईपास रोड स्थित डागा जिम के पीछे हुई, जहाँ भोला मिश्रा और कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद गोली चली। फायरिंग के बाद भोला मिश्रा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने एक खाली कारतूस और खून के निशान बरामद किए हैं।



नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।











................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu