बक्सर । छठ महापर्व के अवसर पर जिले में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविवार को युवा नेता रामजी सिंह के नेतृत्व में युवा शक्ति टीम ने सैकड़ों छठव्रतियों के बीच फल और पूजन सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का आयोजन पुस्तकालय रोड स्थित उनके आवास परिसर में किया गया, जहां श्रद्धा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
रामजी सिंह और उनकी टीम ने पहले से चिन्हित सैकड़ों जरूरतमंद छठव्रतियों को सुपला, नारियल, अन्नाश, सेव, केला, घाघर, पंचमेवा आदि सामग्रियों का ससम्मान वितरण किया। इससे उन छठव्रतियों को बड़ी राहत मिली जो आर्थिक अभाव के कारण व्रत करने में कठिनाई महसूस कर रही थीं। सामग्री पाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने हृदय से रामजी सिंह को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर रामजी सिंह ने कहा कि “छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि यह आस्था, अनुशासन और पवित्रता का महापर्व है। आज जो भी सेवा करने का अवसर मिला है, वह छठ मईया की कृपा से संभव हुआ है।”
कार्यक्रम के दौरान आशुतोष दुबे, शराफत हुसैन, चंदन गुप्ता, प्रमोद केशरी, जितेंद्र ठाकुर, त्रिभुवन ओझा, मुन्ना पांडेय और कासिम जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस पहल की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments