बक्सर । करवाचौथ के पूर्व महिलाओं में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को शहर के ज्योति चौक स्थित तनिष्क (बक्सर) शोरूम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अवसर था — करवाचौथ विशेष ऑफरों का, जिसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
तनिष्क (बक्सर) ने करवाचौथ पर्व के मद्देनजर अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफरों की घोषणा की है। शोरूम में पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के नवीन आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सोने के आभूषणों पर प्रति ग्राम ₹150 से ₹600 तक की छूट दी जा रही है। वहीं हीरे के आभूषणों पर हीरा मूल्य में 35% तक की छूट का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है।
इसके अलावा बेस्ट गोल्ड रेट ऑफर के तहत ग्राहक केवल 25% राशि देकर अपनी पसंद की ज्वैलरी बुक कर सकते हैं — वह भी बुकिंग के दिन या मौजूदा दिन के कम दर वाले गोल्ड रेट पर।
त्योहार के मौके पर तनिष्क शोरूम में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने बाजार में रौनक बढ़ा दी है। कई ग्राहकों ने कहा कि तनिष्क के विश्वसनीय ब्रांड और शानदार ऑफरों की वजह से खरीदारी का यह मौका बेहतरीन साबित हो रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






























0 Comments