Ad Code

बक्सर में जन सुराज की लहर तेज, तथागत हर्षवर्धन बोले – अब जनता देगी 10 साल की उपेक्षा का जवाब



सदर विधायक मुन्ना तिवारी के कार्यकाल पर बोला हमला – हर गांव गवाह है बदहाली का

पिठारी, चौसा गोला, यादव मोड़, नारायणपुर और खिलाफतपुर में चला जनसंपर्क अभियान

बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन ने मंगलवार को बक्सर विधानसभा क्षेत्र के पिठारी, चौसा गोला, यादव मोड़, नारायणपुर और खिलाफतपुर गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।



इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि बक्सर की जनता अब परिवर्तन के मूड में है। “पिछले दस वर्षों में बक्सर को वादे तो बहुत मिले, लेकिन विकास नहीं दिखा। आज भी सड़कें जर्जर हैं, गलियां अंधेरे में हैं और युवाओं के पास रोजगार नहीं है। विधायक मुन्ना तिवारी ने जनता को सिर्फ भाषण दिए, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया,” उन्होंने कहा।

तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि जनता अब इन झूठे दावों से ऊब चुकी है और इस बार जन सुराज पार्टी को एक मौका देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा, “हर गांव की एक ही आवाज है – काम करने वालों को मौका, नाकाम रहने वालों को घर भेजो।”



जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने जन सुराज पार्टी के एजेंडे का समर्थन किया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दस वर्षों में क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ, जिससे लोग निराश हैं।

अभियान में पार्टी कार्यकर्ता भी सक्रिय रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी 6 नवंबर को विकास और परिवर्तन के लिए मतदान करें और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन को विजयी बनाएं।










................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu