Ad Code

बक्सर में बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस


बक्सर । नगर थाना क्षेत्र के गजाधर गंज स्टेशन रोड से चोरी हुई मोटरसाइकिल का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। पीड़ित अमित ठाकुर,पिता- स्व. सुदामा ठाकुर की बजाज पल्सर (काला रंग, रजिस्ट्रेशन नंबर BR44K8026) चोरी की वारदात नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


जानकारी के अनुसार, 18 सितम्बर की रात लगभग 12:30 बजे बाइक घर के बाहर खड़ी की गई थी। सुबह 5:30 बजे चोरी का पता चला। इसके बाद जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाते हुए नजर आए।


इस मामले को लेकर पीड़ित अमित ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है वही नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu