Ad Code

बक्सर के चुनावी मैदान में मजबूती से लड़ाई लड़ने को तैयार है विधायक मुना तिवारी, विरोधियों को देंगे झटका...



बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज हो चुकी है और बक्सर सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं मौजूदा विधायक संजय तिवारी उर्फ मुना तिवारी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार भी मुना तिवारी अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे और मुकाबले का रुख बदल सकते हैं।


मुना तिवारी ने बीते कार्यकाल में क्षेत्रीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण जैसे मुद्दों पर काम करते हुए अपनी पकड़ मजबूत की है। यही कारण है कि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न पंचायतों और शहरी इलाकों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर युवाओं और बुद्धिजीवियों का समर्थन भी मुना तिवारी के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।



राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बक्सर की लड़ाई दिलचस्प होगी क्योंकि एनडीए और महागठबंधन दोनों ही सीट को प्रतिष्ठा का विषय मान रहे हैं। लेकिन मौजूदा विधायक के तौर पर मुना तिवारी की सक्रियता और जनता से सीधा जुड़ाव विरोधियों के लिए चुनौती साबित हो सकता है।

बक्सर सीट पर कांग्रेस की रणनीति, मुना तिवारी की व्यक्तिगत लोकप्रियता और क्षेत्रीय समीकरण चुनाव परिणाम पर अहम असर डालेंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu