Ad Code

बक्सर के अभिनन्दन सिंह बने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक


बक्सर ।  भाजपा ने बक्सर के युवा नेता अभिनन्दन सिंह को भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया। उन्हें भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने के साथ ही पटना प्रमंडल प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। इस प्रमंडल में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, पटना एवं नालंदा जिले शामिल हैं। इस नियुक्ति के बाद जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है तथा उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।

इस अवसर पर अभिनन्दन सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, संतोष रंजन राय, पूनम रविदास, भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक गणेश कुमार, बक्सर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भगवान और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पांडे के प्रति आभार जताया।


बधाई देने वालों में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल रहे। कई नेताओं ने इसे बक्सर के लिए गर्व का विषय बताया और विश्वास जताया कि अभिनन्दन सिंह के नेतृत्व में दिव्यांग प्रकोष्ठ की गतिविधियां और सशक्त होंगी।

अभिनन्दन सिंह ने कहा कि वे दिव्यांगजनों के उत्थान, अधिकार और सम्मान के लिए लगातार काम करेंगे। साथ ही संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा दिव्यांगजन के हितों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे।

वही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इसे बक्सर की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे जिले का मान बढ़ा है और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu