Ad Code

पूर्व विधायक वीर बहादुर सिंह के पोते शिवांशु का कमाल, लगातार पाँचवीं बार बने ईस्ट जोन चैंपियन



बक्सर । ब्रह्मपुर प्रखंड के बगेन गांव के पूर्व विधायक स्व. वीर बहादुर सिंह के पोते शिवांशु सिंह ने एक बार फिर बक्सर का नाम रोशन किया है। उन्होंने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में गोल्ड मेडल जीतकर फ्री नेशनल (ईस्ट जोन) में लगातार पाँचवीं बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।


9वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 19 सितम्बर तक पटना के कल्याण बिगहा और बिक्रम में हुआ। बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन की मेजबानी में हुए इस आयोजन में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और अंडमान-निकोबार के करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


शिवांशु और उनके परिवार का प्रदर्शन शानदार रहा। 35वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पिता-पुत्र की जोड़ी ने कुल 9 मेडल जीते। वहीं, बीते माह सिवान में आयोजित 34वीं बिहार शूटिंग चैंपियनशिप में उनके भाई राजवीर सिंह के साथ मिलकर 15 मेडल अपने नाम किए थे।

शिवांशु को निशानेबाजी की प्रेरणा उनके पिता सर्वजीत बहादुर सिंह उर्फ धर्मवीर सिंह और भूपेंद्र प्रताप सिंह से मिली। आज यह परिवार न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu