बक्सर। वामन द्वादशी तिथि पर सिद्धाश्रम धारा (बक्सर) में भगवान विष्णु के पांचवें और प्रथम मानव अवतार भगवान वामन के प्राकट्य दिवस पर गुरुवार को वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से भव्य झांकी एवं रथयात्रा का आयोजन किया गया।
पूर्व निर्धारित समयानुसार नगर के रामलीला मंच किला मैदान से निकली इस रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे, भजनों और “वामनेश्वर नाथ के जयकारों” से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
भक्तिमय माहौल:
रथयात्रा के मार्ग में जगह-जगह वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद किया गया। श्रद्धालु सड़कों के किनारे और अपने घरों की छतों से भगवान वामन की झांकी का दर्शन करते रहे।
यात्रा का मार्ग:
यह रथयात्रा रामरेखा घाट, पिपरपाती रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज, पुलिस चौकी और चरित्रवन कॉलेज गेट होते हुए सुमेश्वर स्थान केंद्रीय कारा स्थित भगवान वटुक वामन मंदिर पहुंची।
महाप्रसाद का वितरण :
समापन के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन समिति :
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के अध्यक्ष मनमन पांडेय, कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम मिश्रा उर्फ भाई जी, सचिव सिकंदर सिंह, अधिवक्ता राघव कुमार पांडेय, राकेश राय उर्फ कल्लू राय, मुकेश दास उर्फ बिरप्पन जी, अविनाश राय उर्फ बबुआ, राहुल राय, सागर सिंह, तूफानी यादव, मुकेश सिंह, सचिन पांडेय, गणेश पांडेय, शिक्षक नेता शिवजी दुबे, राकेश रंजन सिंह उर्फ गुड्डू, निक्कू ओझा, जयशंकर राय, प्रेम तिवारी, कमलाकर मिश्रा (ओपोलो अल्ट्रासाउंड डायरेक्टर), छोटू तिवारी, दीपाली यादव, पंकज उपाध्याय, श्यामजी यादव, भोलू राय समेत हजारों श्रद्धालुओं की सक्रिय भूमिका रही।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments