बक्सर । चौसा अंचल के सोनपा गांव में बुधवार की शाम स्नान के दौरान 22 वर्षीय अनीश कुमार की कर्मनाशा नदी में डूबने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे के बाद देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली।
अनीश सोनपा गांव निवासी शिवशंकर राम का बड़ा बेटा था। वह गुजरात की एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत था और करीब दस दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। घर लौटने के बाद वह किसी काम से उत्तर प्रदेश गया था और बुधवार की शाम गांव पहुंचने पर सीधे नदी में स्नान करने चला गया। स्नान के दौरान गहरे पानी और तेज धारा की वजह से उसकी जान चली गई।
घटना की जानकारी नीलू खरवार ने प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही राजपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार, सीओ और बीडीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों को खोज अभियान में लगाया।
इस हादसे से अनीश के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी निरंतर खोज में जुटे हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोताखोरों की मदद से अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments