Ad Code

भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने दूसरे दिन भी निकाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा



बक्सर । गुरुवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा, इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक एवं भाजपा नेता डॉ० राजेश मिश्रा ने तीन दिवसीय शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की शुरुआत किया है। तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन ग्राम पंचायत बरूना में तीन शहीद परिवारों से मिलकर डॉक्टर मिश्रा ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया और भारत माता की तस्वीर भेट किया।


विदित हो कि बक्सर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरूना में शहीद राधिका रमण प्रसाद, शहीद मनोज सिंह, शहीद उमेश यादव के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद शहीदों के परिजनों से भाजपा नेता डॉक्टर राजेश मिश्रा ने मुलाकात किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ मिश्रा ने बताया कि वीर जाबाजों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आंखे भर आई। आज इन्हीं सपूतों के बदौलत पूरा हिंदुस्तान सुरक्षित है।

स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इस देश की रक्षा में अपनी प्राण की बाजी लगाने वाले वीर सपूतों को सम्मान देना हमारा मूल कर्तव्य है।



भाजपा नेता डॉ मिश्रा ने आगे कहा कि हमलोग गुरुवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाएंगे और शहीदों के सम्मान में तिरंगा पदयात्रा निकालेंगे । यह यात्रा किला मैदान से शाम चार बजे शहर के विभिन्न मार्गों से गोलंबर तक जाएगी जहां तिरंगा पदयात्रा का समापन होगा।

यात्रा में शामिल लोगों में व्यवसाई संघ के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, संजय कसेरा, चिंताहरण मिश्रा, अंकित राय, संतोष मिश्रा, सत्यम तिवारी, जगलाल सिंह, मोनू महाराज, राज कुमार वर्मा, जयशंकर सिंह, रंजीत सिंह, कुंदन सिंह, पिंटू कुमार चौरसिया, रवि कसेरा,नीरज चौरसिया, अश्विनी सिन्हा, रोहित कुमार, नागेश पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu