Ad Code

धनसोइ में प्रस्तावित एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी बैठक सम्पन्न



बक्सर । राजपुर विधानसभा (सु.) क्षेत्र के ईटाढ़ी स्थित प्रभा मैरेज हॉल में बुधवार को एनडीए गठबंधन के आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह सम्मेलन 28 अगस्त 2025 को धनसोई बाजार के जनता कॉलेज मैदान में होना प्रस्तावित है।



इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जदयू जिला महासचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन ने की, जबकि संचालन का दायित्व जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने निभाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रभारी विद्यानंद विकल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन एनडीए की एकजुटता और शक्ति का प्रतीक होगा।

बैठक में एनडीए के घटक दलों के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की पूर्ण सफलता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री सन्तोष निराला,लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा, हम पार्टी जिलाध्यक्ष बलिराम कुशवाहा, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक संतोष कुमार निराला, जिला प्रभारी अभिषेक पटेल, विधानसभा प्रभारी संजय पटेल समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूनम रविदास, इंदु देवी, वीणा देवी, सुधा गुप्ता, विजय सिंह कुशवाहा, फुटुचंद कुशवाहा, शंकर केशरी, प्रदीप ओझा, कृष्णा बिहारी चौहान, ठाकुर प्रताप सिंह, धनंजय त्रिगुण, दिना नाथ ठाकुर, संजय सिंह, संजय पासवान, सिद्धनाथ राय, अरुण कुमार सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, टूना राम, काशी सिंह, बबन चौधरी, जयप्रकाश राय, जयप्रकाश सिंह, मनोज कुशवाहा, निर्भय राय, इन्द्रलेश पाठक, बिहारी पासवान, सतेन्द्र कुशवाहा, अनिरुद्ध तिवारी, राजेश कुशवाहा, केश नाथ राम, मदन कुशवाहा, विजय राम, बिनोद ठाकुर, दयाशंकर कुशवाहा, दीनदयाल कुशवाहा, सुदर्शन कुशवाहा, मिथलेश राजभर, आजाद सिंह राठौर, रविकांत कुशवाहा, अरविन्द सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu