बक्सर । राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव में कर्मनाशा नदी में स्नान करने के दौरान डूबे युवक अनीश कुमार का शव घटना के 24 घंटे बाद गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव को भतौरा गांव के पास नदी से बाहर निकाला गया और पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की शाम शिव शंकर राम का पुत्र अनीश नदी में स्नान कर रहा था, तभी गहराई और तेज धारा में बह गया। घटना के बाद से पुलिस और ग्रामीण गोताखोर लगातार तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अगले दिन एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने लगभग दो घंटे तक नदी में सघन खोजबीन कर शव को बाहर निकाला।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि युवक की खोज में पुलिस, ग्रामीण और एसडीआरएफ ने लगातार प्रयास किया। गहरे पानी और तेज बहाव की वजह से तलाश में कठिनाई हुई।
अनीश दो भाइयों में बड़ा था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसके ही कंधों पर थी। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments