Ad Code

होराइजन एकेडमी ऑफ एजुकेशन में वार्षिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न



बक्सर । सिमरी प्रखंड अंतर्गत सुंदरपुर मोड़ स्थित एकमात्र मान्यता प्राप्त विद्यालय होराइजन एकेडमी ऑफ एजुकेशन में 18 एवं 20 अगस्त को वार्षिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस विश्वामित्र, रमन, टैगोर एवं अब्दुल कलाम हाउस के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


जूनियर वर्ग (कक्षा 5 से 7) में टैगोर हाउस ने बाजी मारी और विजेता बना, जबकि रमन हाउस उपविजेता रहा। वहीं सीनियर वर्ग (कक्षा 8 से 10) में विश्वामित्र हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और टैगोर हाउस उपविजेता बना। इस वर्ग में अब्दुल कलाम हाउस तीसरे तथा रमन हाउस चौथे स्थान पर रहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी टी.एन. पाण्डेय रहे, जिन्होंने विद्यालय की निर्देशिका नंदिनी तिवारी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का सम्मान विद्यालय की निर्देशिका, प्राचार्य उत्तम कुमार श्रीवास्तव एवं समन्वयक रघुनाथ पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता हाउस के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सहित विद्यालय परिवार के पदाधिकारियों ने ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu