Ad Code

पारिवारिक विवाद में पिता पर पिस्तौल तानने वाला बेटा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद


बक्सर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में रविवार की रात एक पारिवारिक विवाद में पुत्र ने अपने ही पिता पर पिस्तौल तान दी। समय रहते पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक अवैध देशी पिस्तौल जब्त की।


मिली जानकारी के अनुसार, महदह निवासी सरोज सिंह और उनके पुत्र रौशन कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रौशन ने अवैध पिस्तौल निकालकर पिता को धमकाना शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना चौकी प्रभारी गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर ही आरोपी को काबू में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुई।




थाना प्रभारी शम्भू भगत ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का है, लेकिन आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और उससे धमकी देने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद हथियार की वैधता की जांच की जा रही है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल है।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu