Ad Code

बक्सर के नए सदर SDPO बने गौरव पान्डेय, बिहार में40 DSP का हुआ तबादला


बक्सर । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल जारी है। चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर पुलिस उपाधीक्षक का तबादला किया गया है। 


गृह विभाग (पुलिस शाखा) द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के 40 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का तबादला कर दिया गया है।

ताजा तबादला सूची में बरौनी रेल पुलिस के डीएसपी गौरव पांडेय को जिले में सदर अनुमंडल में एसडीपीओ का कमान सौंपा गया है। गौरव पांडेय जल्द ही बक्सर में कार्यभार संभालेंगे। 




वे वर्तमान में बरौनी रेल पुलिस में बतौर डीएसपी पदस्थापित थे, जहां उन्होंने रेल परिसरों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अहम कदम उठाए और सफलता पाई। गौरव पांडेय मूलतः सुल्तानपुर यूपी के रहने वाले है।

गौरव पांडेय को कमान मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे को उम्मीद है कि उनकी कार्यशैली से जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बेहतर होगी।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu