बक्सर । नगर आवास विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर कार्यपालक पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है। इस कड़ी में गोपालगंज नगर परिषद के निवर्तमान ईओ राहुल धर दुबे को डुमराँव नगर परिषद का नया ईओ बनाया गया है जबकि चौसा नगर पंचायत में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) शुभम कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें भोजपुर जिले के बिहिया नगर पंचायत का ईओ बनाया गया है।
वहीं बक्सर नगर परिषद के ईओ मनीष कुमार को चौसा नगर पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार शुभम कुमार बीएन सेवा (बिहार नगर सेवा) के अधिकारी हैं और नालंदा जिले के निवासी हैं। उनके कार्यकाल में चौसा में कई विकास योजनाओं की शुरुआत हुई। अब वे बिहिया में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
चौसा का प्रभार संभालने वाले मनीष कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के निवासी हैं। इससे पूर्व वे डुमरांव नगर परिषद में भी ईओ रह चुके हैं। बक्सर में उनके कार्यकाल के दौरान नगर परिषद के कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आई है। उनकी गिनती नवाचारप्रिय और कर्मठ अधिकारियों में होती है।
नगरवासियों को उम्मीद है कि मनीष कुमार की अगुवाई में चौसा नगर पंचायत में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। प्रशासन ने इस बदलाव को सामान्य प्रक्रिया बताया है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
0 Comments