Ad Code


जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने बबलू शर्मा, नई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार


बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सूबे की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पार्टी ने कई पुराने कार्यकर्ता एवं युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद ने संगठन विस्तार की कड़ी में नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। 


जिसमें शाहाबाद प्रक्षेत्र से पार्टी ने चर्चित युवा नेता बबलू शर्मा को बक्सर जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। बबलू को नियुक्ति पत्र स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ने अपने हाथों से प्रदान किया।

वही नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बबलू शर्मा ने अपने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है उन्होंने बताया कि वो राजनीति की शुरुआत छात्र संगठन से की और कई जिमेवारी को निर्वहन करते हुए पार्टी के विभिन्न पदों पर भी ईमानदारी से कार्य किया। वही, इस बार पार्टी ने उनके कार्यकुशलता को देखते हुए तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।



बबलू शर्मा ने कहा कि मैं अपने अंतः दिल से बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ,पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद , बिहार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला,प्रदेश प्रवक्ता बहन अंजुम आरा,जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, अशोक प्रजापति, अशोक चौधरी, सिधेश्वर चौधरी सहित पार्टी के सभी सम्मानित वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।  उन्होंने कहा कि संगठन के हित में हर कदम उठाने के लिए सदैव तत्पर है रहूंगा । 

इस दौरान बबलू शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों की तांता लग गई है। इसमें समाजसेवी कृष्णा शर्मा,उद्धव शर्मा, जदयू जिला महासचिव जितेंद्र सिंह , वरिष्ठ नेता कमलेश सिंह, वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा , किसान के प्रदेश उपाध्यक्ष सिदेश्वर चौधरी , जिला महासचिव विमलेन्द्र पांडे, जिला प्रवक्ता जयेंदर संतोष चौधरी सहित कई जदयू कार्यकर्ता व नेता शामिल हैं।




................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu