Ad Code


कांग्रेस कमिटी के दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गए डॉ. मनोज पान्डेय,मिल रही बधाइयां


बक्सर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पूर्व राजनीतिक दलों ने पार्टी में कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपना शुरू कर दिया है। सगठन विस्तार के इसी कड़ी में डॉ. मनोज पान्डेय को लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का बक्सर जिलाध्यक्ष चुना गया है। जिसके बाद से डॉ. पान्डेय को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

डॉ. मनोज पान्डेय सन 1987 से एन.एस.यू.आई से छात्र राजनीति शुरू करने के बाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनें, फिर मानवाधिकार अध्यक्ष के साथ-साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेिटी के सचिव के अलावे बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली ,उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रभारी के रूप में दिन-रात काम पार्टी में अलग स्थान प्राप्त किया। वही डॉ. मनोज ने अपने इस उपलब्धि पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लारु,विधायक देवेंद्र यादव,सदर विधायक संजय तिवारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश राम सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। 


वही डॉ. मनोज पान्डेय को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर बधाई देने वालों में राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ,प्रदेश प्रतिनिधि डॉ प्रमोद ओझा ,डॉ सत्येंद्र ओझा ,विनय सिंह, डॉ उमा पांडे, कामेश्वर पांडेय ,वीरेंद्र राम ,जय राम ,राजा रमन पांडे, कमल पाठक, राजू वर्मा, अजय ओझा ,भोला ओझा ,त्रियोगी नारायण मिश्रा, भरत यादव ,निर्मला देवी ,पुष्पा वर्मा ,रूनी देवी ,कुमकुम देवी, अजय ओझा ,अजय यादव ,बब्बन तुरहा ,सुरेश जयसवाल, संजय कुमार पांडे उर्फ मुन्ना पांडे ,संजय कुमार, पप्पू दुबे ,बुचा उपाध्याय ,रोहित उपाध्याय, राहुल चौबे ,अभय मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, त्रिलोकी मिश्रा ,ईशान त्रिवेदी ,इं राम प्रसाद द्विवेदी ,अनिल उपाध्याय ,अशोक पांडे ,जमीर अहमद, मोहम्मद शमशाद हुसैन ,कंचन दुबे ,भृगु नाथ तिवारी ,उपेंद्र ओझा ,विनोद ओझा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल है।




................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu