Ad Code


विधान सभा चुनाव के लिए तैयार लोजपा रामविलास बक्सर के कार्यकर्ता- अखिलेश सिंह


बक्सर । मंगलवार को लोजपा रामविलास पार्टी का मंडल ,पंचायत व बुथ कमिटी का कार्यकर्ता सम्मेलन डुमराँव विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर गाँव में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व डुमराँव विधान सभा प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने किया। जबकी संचालन प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान ने किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में तीन मंडल अध्यक्ष, दस पंचायतो के पंचायत अध्यक्ष व इन पंचायतो के बुथ कमिटी के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने सभी पार्टी पदाधिकारी को अंगवसत्र व फुल माला से उत्साह वर्धन किया ।
    


वही जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की बक्सर लोजपा रामविलास का संगठन बुथ स्तर तक मजबूत है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव जब भी हो बक्सर लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है। आदरणीय नेता चिराग पासवान जी के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी व संगठन के रीढ है अपने नेता व एनडीए गठबंधन को मजबूत करने के लिए कमर कसके तैयार है जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की पुनः बिहार मे भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी । इस कार्यक्रम में केसठ, नावानगर व चौगाई के दस पंचायतो के बुथ स्तर तक कार्यकर्ता शामिल हुए।


इस मौके पर प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जिला महासचिव शिव जी पासवान, गोल्डी दुबे,प्रखंड अध्यक्ष केसठ धन जी पासवान, प्रखंड अध्यक्ष नावानगर अनिल कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष चौगाई शिव जी सिंह, पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, सतेन्द्र पासवान, सुमित राज पासवान, सोनु पासवान, राधेशवर साहु,सुरेन्द्र राम, विनोद पासवान, धनु पासवान, मनोज पासवान, उमेश पासवान, सुरेश पासवान, श्रीभगवान पासवान, महेंद्र पासवान, चुनमुन पासवान, दिनानाथ पासवान, शारदा देवी ,सविता देवी,प्रभावती देवी,राजकुमारी देवी,ममता देवी,कौशल्या देवी,कल्पना देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu