Ad Code


चौसा में लगे विशेष कैम्प में 26 रैयतों को मिला एक करोड़ 14 लाख रुपए का मुआवजा- buxar-chausa-power



बक्सर । थर्मल पावर प्लांट के प्रभावित किसानों को उचित मुआवजे की राशि दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने महर्षि च्यवन महाविद्यालय चौसा (बक्सर) में विशेष कैम्प लगाकर कुल 26 (छबीस) हितबद्ध रैयतों को मुआवजा का भुगतान किया गया। जिसमें सन्निहित कुल राशि 11432309.00 (एक करोड़ चौदह लाख बतीस हजार तीन सौ नौ) मात्र है। 



इस अवसर पर कैम्प/शिविर में बडी संख्या में हितबद्ध रैयत उपस्थित हुए तथा उनके द्वारा मुआवजा भुगतान से संबंघित प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही अपर समाहर्ता बक्सर, निबंधक लारा प्राधिकार पटना, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी चौसा, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा एवं एसजेवीएन के पदाधिकारी उपस्थित थे।


हितबद्ध रैयतों जिनका मुआवजा दिया गया है। उनके नाम इस प्रकार से हैः- महेंद्र प्रसाद बारी को 1706481.00, लक्ष्मण उर्फ मंगरु पाण्डेय को 100066.00, संतोष माली को 56803.00,  विनोद माली को 56803.00, अशोक माली को 56803.00, राम अवतार सिंह को 19790.00, योगेंद्र सिंह को 19790.00, भूलन सिंह को 19790.00, दयवंती देवी को 626286.00, हरिपूजन सिंह को 626286.00, कलावती देवी को 7634.00, अशोक तिवारी को 1474000.00, दीनानाथ हजार को 368328.00, उदय नारायण ठाकुर को 368328.00, शंकर प्रसाद को 328084.00, सुदर्शन सिंह को 671599.00, नंदजी ठाकुर को 368328.00, बाल कुवर सिंह को 749867.00, माधव सिंह उर्फ बेनी माधव सिंह को 331060.00, प्रदीप कुमार दुबे को 898473.00, डिग्री नारायण दुबे को 898473.00, अनिल कुमार दुबे को 898473.00, प्रदीप कुमार दुबे को 195191.00, प्रदीप कुमार दुबे को 195191.00, डिग्री नारायण दुबे को 195191.00 एवं अनिल कुमार दुबे को 195191.00 रैयतों का मुआवजा भुगतान किया गया।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu