Ad Code


भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा 'व्यास' को नाटक अकादमी पुरस्कार मिलना भोजपुरी भाषी लोगों के लिए गौरव की बात- डॉ दिलशाद आलम- doctor-dilshad-aalam


रिपोर्ट- गुलशन सिंह
बक्सर । भोजपुरी सम्राट के नाम से विख्यात भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक भरत शर्मा 'व्यास' को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर बक्सर के प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त किया है. भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास को पुरस्कार मिलने की खबर से जहां गीत-संगीत से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है वही जिले के चर्चित चिकित्सक डॉ दिलशाद आलम ने इसे भोजपुरी भाषी लोगों के लिए गौरव बताया है. 




इस पुरस्कार के लिए भरत शर्मा 'व्यास' को डॉ दिलशाद के अलावे,आयुर्वेद चिकित्सक डॉ सुरेश शर्मा, डॉ मेजर पीके पान्डेय,डॉ वीके सिंह,डॉ आशुतोष सिंह,डॉ एड़ी उपाध्याय, दंत चिकित्सक डॉ हिमांशु पान्डेय,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष डॉ शशांक शेखर,रेडक्रॉस के सचिव डॉ श्रवण तिवारी, शिक्षाविद डॉ प्रदीप पाठक,रेलयात्री कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव सिंह,सैनिक संघ अध्यक्ष रामनाथ सिंह,जिला पार्षद प्रतिनिधि सुनील सिंह,जिला पार्षद बंटी शाही,बलिहार पंचायत मुखिया धर्मराज चौरसिया,उप मुखिया रविकांत सिंह गोलु,अमसारी मुखिया पिंटू सिंह,डुमरी मुखिया प्रेमसागर कुँवर,यस कलेक्शन के प्रोपराइटर मिथिलेश पान्डेय,कल्याणी हर्बल के राजन तिवारी,गायक गोपाल राय, गायक अशोक मिश्रा,गायक विनय मिश्रा,गायक विवेक पान्डेय सहित कई कलाकार व समाजसेवियों ने बधाई दी है. 



लोगों ने बताया कि भोजपुरी भाषा को देश दुनिया में अलग पहचान दिलाने में भरत शर्मा 'व्यास' का अतुलनीय योगदान है,ऐसे में इनको संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलना भोजपुरी भाषी लोगों का राष्ट्रीय सम्मान है. भोजपुरी गायकी के क्षेत्र में इनका योगदान अविस्मरणीय है. भरत शर्मा व्यास ने भोजपुरी के पूर्वी गायन तथा निर्गुण को पूरे विश्व में लोकप्रिय किया है. ज्ञात हो कि भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा 'व्यास' बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के नगपुरा गाँव के मूल निवासी हैं. भरत शर्मा 'व्यास' संस्कार भारती, दक्षिण बिहार प्रदेश के अध्यक्ष हैं. भोजपुरी के संस्कार गीतों एवं भजन,निर्गुण के साथ-साथ सभी प्रकार के लोकगीतों को गाकर गायन के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है. साथ ही इन्होंने बचपन से ही गायकी को अपना जीवन का लक्ष्य बना कर भोजपुरी को साफ-सुथरा गीतों से ख्याति दिलाई.





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...






 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu