Ad Code


पर्यावरण और सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का लिया संकल्प- town-roa

 

(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):-  शहर के इटाढ़ी रोड स्थित संजीवनी ग्रुप ऑफ हेल्थकेयर एंड एजुकेशन जोन में शुक्रवार को छात्रों द्वारा रंगोली बना मिट्टी के दीये जलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे स्टाफ संग निदेशक डॉ वीरकर्ण कुमार सिंह ने पर्यावरण और सेहत को ध्यान में रखते हुए हमें प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मान्यता है कि 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे। तभी से प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर लोग दीया जलाकर अपने घरों को रोशन करते हैं। साथ ही पटाखे जलाकर अपनी खुशियों को आपस में बांटते हैं। हालांकि इस त्योहार को मनाते हुए हमें पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। हर साल दीपावली पर पटाखे, केमिकल युक्त चीजें, प्लास्टिक इत्यादि का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। इस दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। पर्यावरण और सेहत को ध्यान में रखते हुए हमें प्रदूषण मुक्त दीपावली मनानी चाहिए। तो आइए, हम पर्यावरण के अनुकूल या ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने की ओर कदम बढ़ाएं। कुछ बातों का ध्यान रखकर हम ईको फ्रेंडली दीपावली मना अपनी खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं।



................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 









 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu