Ad Code


"चलs माई के दर्शन कलs" देवी गीत पंडालों में लोगों को कर रहा मनमुग्ध- devi-geet

                                  फोटो: गायक विनीत विनम्र

(बक्सर ऑनलाइन न्यूज/डुमरांव):-  इस नवरात्रि भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक विनीत विनम्र का देवी गीत "चल S माई के दर्शन कल S" पंडालों में लोगों को मनमुग्ध कर रहा है। इस गीत को जाने माने गीतकार मनोज मतलबी ने लिखा है। जिसे संगीत से सजाया है म्यूजिक डायरेक्टर राजेश सिंह ने और स्वर का रिकार्डिंग जाने माने रिकॉर्डिस्ट राजा राजेश ने किया है.

https://youtu.be/jGW7pBENMJg

वही श्रोताओं का कहना है कि विनीत विनम्र इस देवी गीत को काफी भाव से गाएं हैं। वैसे हर गीत इनका प्यारा होता है। जिसे सुनकर श्रोताओं का मन भाव विभोर हो रहा है. इनका देवी गीत काभी सुंदर है। जिसे एक बार सुनने के बाद बार-बार लोगों को सुनने के लिए मजबूर कर रहा है। सही मायने में देवी गीत इसी तरह से होने चाहिए, इस गीत के बेहतरीन शब्दों के साथ-साथ इसका संगीत भी जबरदस्त तैयार किया गया है। लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह देवी गीत विसर्जन के दौरान भी जबरदस्त बजेगा।

वही डुमराँव रेलयात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने इस गीत को गाने वाले विनीत विनम्र तथा गीतकार मनोज मतलबी को बधाई देते हुए कहा कि आज के परिवेश में जहाँ भक्ति गीतों के नाम पर फूहड़ता परोसा जा रहा है वही इन दोनों कलाकारों ने साफ सुथरा देवी गीत समाज को दिया जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे ही कलाकारों की गीतों को सुनना एवं बढ़ावा देना चाहिए तभी हमारा भोजपुरी स्वच्छ एवं सुंदर बन पायेगा।

................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 









 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu