Ad Code


वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलाधिकारी ने लोक शिकायत के 9 मामलों में की सुनवाई- jila-padhadhikari


                         
(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):-  गुरुवार को जिला पदाधिकारी  अमन समीर के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलार्थियों द्वारा द्वितीय अपील वाद की सुनवाई कार्यालय कक्ष में की गई। इस दौरान कुल 09 मामलों की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पदाधिकारियों के साथ की गई। वही कुल 09 मामलों में से 02 मामलों का निष्पादन किया गया। 

सुनवाई के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमराव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, थानाध्यक्ष बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंचलाधिकारी डुमराव एवं राजपुर उपस्थित रहे।



................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu