Ad Code


ग्राम स्वराज ट्रस्ट पवनी ने किया संगठन विस्तार, कइयों को सौंपी नई जिम्मेदारी- gram-svraj


(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):-  बीते दिन ग्राम स्वराज ट्रस्ट पवनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय दुबे की अध्यक्षता में ट्रस्ट के जिला कार्यालय पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। जिसके तहत राष्ट्रीय कार्यकारिणी और सभी विंगों का गठन किया गया। 

वही राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय दुबे के द्वारा राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता अश्विनी कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव हरिहर मेहरा,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संध्या देवी,राष्ट्रीय महिला सचिव दुर्गावती देवी,मीडिया प्रभारी रवि मिश्रा,कार्यालय प्रभारी का दायित्व धनजी तिवारी को सौंपा गया।

इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह,बेनी माधव,टुनटुन दुबे,मनोज कुमार गोंड,भैरोनाथ चौधरी,गर्जन सिंह को बनाया गया। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय दुबे के द्वारा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा यह आशा व्यक्त की गई कि संगठन के विचारों एवं कार्यो को जनजन तक पहुँचाने का काम करेंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 







 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu