Ad Code


टीका का महाअभियान : सभी पंचायतों में आम सभा का अयोजन कर लोगों को दी जाएगी वैक्सीन- district-buxar



- जिले के 142 पंचायतों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड टीका के लिये सत्रों का होगा संचालन
- वैक्सीन की दूसरी डोज के साथ बुजुर्गों को लगाई जाएगी वैक्सीन की प्रिकॉशनरी डोज

(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- जिले में कोविड टीकाकरण को सफल बनाने के उद्देश्य से 22 फरवरी को महाअभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारियों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर महाअभियान की रूप-रेखा व उसके संचालन की जानकारी दे दी है। साथ ही, फ्रंटलाइन वर्कर्स को वार्डस्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोगों को टिका लेने के लिये जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गयी है। ताकि, ज्यादा से ज्यादा लाभुक इस अभियान का लाभ उठा सकें। सबसे जरूरी बात यह है कि आम सभाओं के माध्यम से टीके की दूसरी व प्रिकॉशनरी डोज से वंचित लोगों को टीका दिया जाएगा। हालांकि, आम सभाओं के माध्यम से जिले में 14 से 19 फरवरी तक लोगों को टीकाकृत किया जा रहा है। लेकिन, विभाग का मुख्य उद्देश्य इसे महाअभियान का रूप देकर अधिकाधिक लोगों को टीके की डोज देकर आच्छादित करना है।

सभी पंचायतों में होगा सत्रों का संचालन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया, आम सभाओं के महाअभियान के लिए विभागीय दिशा-निर्देश के तहत पूरी तैयारी कर ली गयी है। जिले में 142 पंचायतों में आम सभा का लिए कोविन पोर्टल के माध्यम से सत्र टैग किये जा रहे हैं। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी सत्रों का संचालन किया जाएगा। महाअभियान के लिए लगभग 350 सेशन साइट्स संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आमसभाओं में न केवल टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। बल्कि, ई-टेलीमेडिसिन के लिये भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि, लोगों को इस नई और सटीक तकनीकी उपचार माध्यम की जानकारी मिल सके।


अच्छा खानपान रखना बेहद जरूरी :
डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया, कोरोनाकाल में हमने अपनी जीवनशैली में बदलाव किये हैं। बदलते वक्त के साथ आज स्वच्छता, स्वास्थ्य व पोषण का मुद्दा लोगों की प्राथमिकता में शुमार हो चुका है। वैश्विक महामारी ने हमें अपनी खान-पान की आदतें व स्वच्छता संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देने के लिये विवश कर दिया है। अब तक ये स्पष्ट हो चुका है कि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता के विकास में हमारा दैनिक खान-पान खास महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया, अच्छे खान-पान से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हम हमेशा पोषण युक्त खाद्य पदार्थ को अपने जीवन में शामिल करें। जो हमें किसी भी रोग से लड़ने के लिये जरूरी शक्ति प्रदान करता है। स्वच्छता संबंधी हमारी आदतें हमें अनगिनत बीमारियों से दूर रखती है।

................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 







 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu