Ad Code


असामाजिक तत्वों ने किसानों की खलिहान में लगाई आग, महादलितों के हजारों बोझे धान जल कर हुए खाक- krishnabraham-ps




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाईच गांव स्थित बच्चन प्रधान के खलिहान में रखें धान के हजारों बोझे रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने खलिहान में आग लगा दी। जिससे महादलित किसानों के धान के बोझे जलकर राख हो गए। पीड़ित किसान पुलब्सिया देवी, मगरू राम व लक्षुमण राम ने बताया कि आसामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे खलिहान में रखें गए हमारे हजारों धान के बोझे जल कर राख हो गए। धान के बोझे जलने की जानकारी उन्हें सोमवार की सुबह स्थानीय थाने की पेट्रोलिंग करती पुलिस ने दी। दलित किसानों के अनुसार गांव के लोग खाना खाने के बाद बाहर में चल रही शीतलहर व ठंड के कारण घर मे सो गए। रात लगभग 3 बजे असामाजिक तत्वों ने खलिहान में आग लगा दी। जिसकी सूचना पुलिस के द्वारा मिली की खलिहान में रखें धान के बोझे जल रहें है। आग की लपटे आसपास रहने वाले ग्रामीण को दिखाई दी किसानों सहित महिलाएं बाहर निकली तो जल रहे खलिहान को देख शोर मचाया। हल्ला सुन गांव के लोगों खलिहान की ओर दौड़े तब तक खलिहान मे रखा गया धान का बोझा जल चुका था।महादलित किसानों ने बताया कि हम जमीन मालिकों से रैयत से पट्टा पर खेत ले धान की खेती करते आ रहें है।  असमाजिक तत्वों ने मेरे सहित तीन किसानों के खलिहान में रखें धान के बोझों को जला दिया। इस अगलगी के खिलाफ कृष्णाब्रह्म थाने में आवेदन दिया गया है। तथा कृष्णाब्रह्म पुलिस असमाजिक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की मांग की है। और इस घटना की जानकारी सीओ को भी गई है। पर जलने की सूचना के बाद अभी तक राजस्व कर्मचारी घटना स्थल पर नहीं पहूंचे है।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu