(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी मिथिलेश कुमार उर्फ रिंकू चौबे के द्वारा शनिवार को डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने नगर के दलित बस्ती में हजारों मास्क व साबुन के साथ साथ सेनेटाइजर का वितरण किया।
इसकी जानकारी देते हुए रिंकू चौबे ने बताया कि उनके द्वारा लोगों से यह अपील किया गया कि बेवजह घर से बाहर निकल कर खुद को खतरे में न डालें, अतिआवश्यक हो तभी बाहर निकलें। इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क जरूर पहनें और समय समय पर हाथों को साबुन से धोते रहें।
बता दें कि सदर विधायक मुन्ना तिवारी के भांजे मिथिलेश चौबे उर्फ रिंकू चौबे के द्वारा बिहार में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगने के बाद से ही लगातार गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें राहत सामग्री दी जा रही हैं। इसके अलावा लॉक डाउन लगने के कारण डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के गरीब लोगों को जीवनयापन करने में हो रहे कठिनाइयों को दूर करने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से भी सहयोग दिया जा रहा है। वही डुमराँव क्षेत्र में समाजसेवी मिथिलेश चौबे के द्वारा किये जा रहे समाज हित के कार्यो को लेकर स्थानीय लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस नेक काम को करने में समाजसेवी रिंकू चौबे उर्फ मिथिलेश चौबे को मुलायम सिंह यादव,रवि यादव,रिंकू कुमार खिरौली,मिंकू मिश्रा आदि लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक....







0 Comments