Ad Code

धनतेरस पर तनिष्क बक्सर में खास ऑफर, SBI क्रेडिट कार्ड से ₹7,500 तक की छूट


बक्सर । धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर तनिष्क बक्सर की ओर से ग्राहकों के लिए आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स पेश किए गए हैं। इस बार आभूषणों की खरीदारी पर SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को ₹7,500 तक की फ्लैट इंस्टेंट छूट मिलेगी। इसके साथ ही पुराने सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी दिया जा रहा है।


ऑफर के तहत ₹1 लाख से ₹2.49 लाख तक की खरीदारी पर ₹4,000 तथा ₹2.50 लाख या उससे अधिक की खरीदारी पर ₹7,500 की सीधी छूट मिलेगी। यह ऑफर सिंगल स्वाइप पर मान्य है और 2 से 8 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा।

तनिष्क की ओर से ग्राहकों को किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीदे गए पुराने सोने के आभूषणों को एक्सचेंज करने की सुविधा भी दी जा रही है। 18 कैरेट या उससे अधिक शुद्धता वाले पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी।



इसके अलावा गोल्ड ज्वेलरी पर ₹301 प्रति ग्राम की विशेष छूट, गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट और डायमंड ज्वेलरी की डायमंड वैल्यू पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

तनिष्क बक्सर की ओर से बताया गया कि इन विशेष ऑफर्स के माध्यम से ग्राहक धनतेरस और दीपावली के अवसर पर आकर्षक डिजाइनों के आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। त्योहार के मौके पर पुराने सोने को नए डिजाइनों में बदलने के साथ विभिन्न ऑफर्स का लाभ उठाने का अवसर भी उपलब्ध है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu