Ad Code

प्रदीप राय और विधायक आनंद मिश्रा की मुलाकात से सियासी चर्चाओं पर लगा विराम, एक-दूसरे को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित, कमल सेवा केंद्र में समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा नेता प्रदीप राय, शहर के विकास और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा


बक्सर । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय और बक्सर सदर विधायक पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा की एक साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बीच कथित दूरी और नाराजगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगता नजर आ रहा है।


बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें विधायक के कार्यालय कमल सेवा केंद्र की हैं, जहां भाजपा नेता प्रदीप राय अपने समर्थकों के साथ स्वयं पहुंचे और सदर विधायक आनंद मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं, विधायक आनंद मिश्रा ने भी प्रदीप राय का स्वागत और सम्मान किया।

दरअसल, पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच संबंधों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही थीं। इन चर्चाओं को उस समय और बल मिला, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के वैष्णवी रेसिडेंसी स्थित प्रदीप राय के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में सदर विधायक आनंद मिश्रा भी पहुंचे थे। हालांकि, कुछ ही देर बाद विधायक के अचानक वहां से चले जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच नाराजगी की अटकलें लगने लगी थीं।



उस समय प्रदीप राय ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया था कि उनकी विधायक से कोई नाराजगी नहीं है और संभव है कि वे किसी जरूरी काम से वहां से गए हों। उन्होंने यह भी कहा था कि विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी आनंद मिश्रा को जिताने के लिए उन्होंने पूरी मेहनत की थी, जिसके कारण पूर्व कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी उनसे नाराज हो गए थे।

अब दोनों नेताओं की मुलाकात और एक-दूसरे के सम्मान की तस्वीरों ने स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। प्रदीप राय ने बताया कि विधायक आनंद मिश्रा के साथ उनकी लंबी बातचीत हुई। इसमें शहर के विकास, सुदूर ग्रामीण इलाकों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, बक्सर को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने की रणनीति और भाजपा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu