Ad Code

छठ पूजा के बाद RSS स्वयंसेवकों ने सती घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया सेवा का संदेश, पर्व के समापन के बाद घाट परिसर की सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक


बक्सर । छठ पूजा के समापन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों ने मंगलवार की सुबह सती घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर घाट परिसर की साफ-सफाई की और उसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दिया।



संघ के स्वयंसेवकों द्वारा प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के बाद इस तरह का स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। अभियान के माध्यम से समाज में स्वच्छता, सेवा भाव और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाता है।



स्वयंसेवकों ने कहा कि पर्व-त्योहारों के आयोजन के बाद सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पर्व के दौरान घाटों की सजावट और व्यवस्था करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आयोजन संपन्न होने के बाद भी उनकी साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।

इस अभियान के जरिए स्वयंसेवकों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu