Ad Code

बक्सर से भागलपुर तक बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे, बिहार कैबिनेट ने DPR के लिए 66.58 करोड़ रुपये किए स्वीकृत, सांसद सुधाकर सिंह की पहल लाई रंग, लोकसभा में उठाया था निर्माण का मुद्दा



बक्सर । बक्सर से भागलपुर तक छह लेन के आधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। बिहार कैबिनेट ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने और ट्रांजैक्शन एडवाइजर की परामर्श सेवाएं प्राप्त करने के लिए 66.58 करोड़ रुपये (6658.19 लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।




इस परियोजना को लेकर बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह लगातार प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने लोकसभा में बक्सर से भागलपुर तक पूर्णतः एक्सेस कंट्रोल्ड छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उनके द्वारा पूछे गए लोकसभा अतारांकित प्रश्न संख्या 3192 के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने बताया था कि परियोजना की डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



अब बिहार कैबिनेट से डीपीआर तैयार करने के लिए राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के निर्माण से बक्सर सहित बिहार के कई क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम और तेज होने की उम्मीद है। साथ ही व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

सांसद सुधाकर सिंह ने इसे जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाने और उन्हें धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को संसद में उठाना और उनके क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu