बक्सर । छठ महापर्व के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए बुधवार को दानापुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Sr. DSC) ने बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम आवागमन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को स्टेशन पर भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करने और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों को परेशान करने और उपद्रव किए जाने की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया गया। इस पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, बक्सर रेलवे लेवल क्रॉसिंग (BXR) गेट पर बार-बार लगने वाले जाम और उससे उत्पन्न यातायात समस्या का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों को स्थिति के बेहतर प्रबंधन और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments