बक्सर । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से राज्य कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर दी गई है। इसमें बक्सर जिले से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव विनोद राय को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। जिले से इस जिम्मेदारी के लिए उन्हें एकमात्र नेता के रूप में शामिल किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विनोद राय लंबे समय से जदयू संगठन से जुड़े रहे हैं और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ वे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम करते रहे हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार का करीबी भी माना जाता है।
वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने एनडीए और जदयू प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। नई जिम्मेदारी मिलने पर विनोद राय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करते रहेंगे। उनके मनोनयन पर जिले के जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments