Ad Code

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के रोहतास आगमन पर युवा जदयू प्रदेश सचिव मार्कण्डेय पटेल ने किया भव्य स्वागत


बक्सर । युवा जदयू के प्रदेश सचिव मार्कण्डेय पटेल अपने समर्थकों एवं युवा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम पहुंचे। यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती उत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के प्रथम रोहतास जिला आगमन पर उन्होंने सैकड़ों युवा साथियों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।


इस दौरान मार्कण्डेय पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके नेतृत्व में पहुंचे युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के समर्थन में उत्साहपूर्वक स्वागत किया।



कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह, नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी, बड़हरिया विधायक इंद्रदेव पटेल, झारखंड के सांसद खीरू महतो सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। समारोह में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

मार्कण्डेय पटेल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं का स्वागत करना उनके लिए गर्व की बात है। युवा जदयू के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu