Ad Code

बक्सर में छिनतई की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में फर्जी निकली घटना; युवक के पास से बरामद हुए 22 हजार रुपये


बक्सर । शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में बाइक सवार से हथियार के बल पर छिनतई की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस की जांच में छिनतई की घटना फर्जी निकली। पुलिस ने कथित पीड़ित युवक से पूछताछ की तो उसके पास से ही पूरी रकम बरामद हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन मोहल्ला निवासी मनीष सिन्हा अपनी नानी के पेंशन के करीब 22 हजार रुपये बैंक से निकालकर बाइक से घर लौट रहा था। पुराने सदर अस्पताल के पास पहुंचते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया कि बाइक सवार दो अपराधी हथियार के बल पर रुपये छीनकर फरार हो गए हैं।




घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष मनोज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज देखने के बाद पुलिस को युवक की बताई घटना पर संदेह हुआ। इसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई।

पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने रुपये के लालच में छिनतई की झूठी कहानी गढ़ी थी। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से पूरी रकम बरामद कर ली। पुलिस ने युवक को कड़ी फटकार लगाई। छिनतई की फर्जी सूचना के कारण पुलिस को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ा।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu