Ad Code

युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव में अनुराग राज त्रिवेदी बने प्रदेश महासचिव, बक्सर को पहली बार मिली प्रदेश स्तर पर जगह



बक्सर । भारतीय युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव के परिणाम 3 नवंबर की देर शाम घोषित किए गए। इसमें बक्सर के अनुराग राज त्रिवेदी ने प्रदेश महासचिव पद पर जीत दर्ज कर जिले को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व दिलाया है। बक्सर से पहली बार किसी युवा नेता के इस पद पर निर्वाचित होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।



चुनाव में दिलीप यादव जिला अध्यक्ष तथा अंकित सिद्धार्थ मौर्य जिला महासचिव निर्वाचित हुए हैं। वहीं, विधानसभा स्तर पर बक्सर से गणेश कुमार, ब्रह्मपुर से आनंद कुमार, डुमरांव से लक्ष्मण जी यादव और राजपुर से रामकुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया है।

इसी तरह प्रखंड स्तर पर बक्सर से अभिषेक कुमार, इटाढ़ी से ऋषिकेश चौधरी, नावानगर से रवि कुमार सिंह, राजपुर से बबलू राज, डुमरांव से सत्यम कुमार जायसवाल और सिमरी से अजीत कुमार यादव प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।



गौरतलब है कि भारतीय युवा कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव सदस्यता और मतदाता सूची तैयार करने के बाद ब्लॉक, विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर कराए जाते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक तरीके से संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu