Ad Code

एनएच-922 पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत, दीपक यादव के नेतृत्व में जुटे युवा



डुमरांव । बक्सर जाने के क्रम में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर डुमरांव के समीप भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का युवा नेता दीपक यादव के नेतृत्व में युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।


स्वागत के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा नेता दीपक यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का आगमन युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बिहार में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत तथा सशक्त होगा। उनके नेतृत्व से युवाओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और समर्पण का संचार होगा।



उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए युवा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटे हैं।

इस मौके पर सुजीत सिंह, अभिषेक रंजन, रोहित सिंह, राजा यादव, अमन सिंह, सुनील सिंह, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu