पटना । राजेंद्रनगर स्थित विजय निकेतन में मंगलवार को गंगा समग्र की एक दिवसीय दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह 'लल्लूबाबू', राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी तथा राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक शंभूनाथ पांडेय ने की।
उद्घाटन के बाद प्रांत संयोजक शंभूनाथ पांडेय ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं गंगा समग्र का पट्टा देकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गंगा की अविरलता, निर्मलता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए समाज को आगे आना होगा। गंगा की सहायक नदियां भी इसकी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए उन्हें भी स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाना आवश्यक है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी ने दक्षिण बिहार के सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर गंगा समग्र की इकाइयों के गठन पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गांव और जिला स्तर तक पहुंचाने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा ने बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1, 2 एवं 3 जनवरी 2027 को हावड़ा में गंगा समग्र का राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बैठक का संचालन सह संयोजक प्रीति सिन्हा ने किया। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्वेता सिंह, आलोक रंजन, मोनू गिरी, सुमन सिंह, उर्मिला सिंह, आराधना सिंह, सुलभा सिन्हा, श्वेता श्रीवास्तव, अधिवक्ता कृष्ण चंद्र ओझा, मृत्युंजय कुमार, लकमेश कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments