बक्सर । ज्योति चौक के निकट स्थित तनिष्क स्टोर में मंगलवार को आभूषणों के नए संग्रह ‘अध्यंतरा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशेष शोकेस का आयोजन कर नए कलेक्शन के आकर्षक डिजाइनों और खूबसूरत कारीगरी को ग्राहकों के सामने प्रदर्शित किया गया।
‘अध्यंतरा’ कलेक्शन में 100 से अधिक आकर्षक डिजाइन शामिल किए गए हैं। इसमें पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन का शानदार संगम देखने को मिल रहा है। लॉन्च के मौके पर तनिष्क के कई सम्मानित ग्राहक, आमंत्रित अतिथि और स्टोर के कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर स्टोर की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की भी घोषणा की गई। इसके तहत सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रति ग्राम 301 रुपये की फ्लैट छूट, मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट तथा हीरे के मूल्य पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।
नए कलेक्शन की लॉन्चिंग को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। तनिष्क की इस नई पेशकश से आभूषण प्रेमियों को आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन कारीगरी वाले आभूषणों की नई रेंज उपलब्ध होगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments