Ad Code

अचानक बिगड़ी डुमरांव विधायक राहुल सिंह की तबीयत, दिल्ली के निजी अस्पताल में हुआ सफल उपचार; अब स्वास्थ्य में सुधार, छठ के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, स्टोन की शिकायत मिलने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया इलाज; जल्द क्षेत्र में लौटेंगे विधायक


बक्सर । डुमरांव के जदयू विधायक राहुल सिंह के अचानक अस्वस्थ होने से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी है। विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं, उनके शुभचिंतक लगातार फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।



विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह उर्फ फुड्डू सिंह ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान विधायक राहुल सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के एक निजी हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच के दौरान स्टोन की शिकायत सामने आई, जिसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उनका सफल उपचार किया।




रंजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल विधायक की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से क्षेत्र की गतिविधियों में सक्रिय हो जाएंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधायक की अनुपस्थिति में भी क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान का कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है। डुमरांव स्थित विधायक कार्यालय प्रतिदिन निर्धारित समय पर खुल रहा है, जहां क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जा रही है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu