Ad Code

इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया नमन


बक्सर । देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय, गोलंबर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में इंदिरा गांधी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उनका संघर्षपूर्ण जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।



मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी का जीवन साहस, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है। देश के प्रति उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके विचार और जनसेवा के प्रति समर्पण कांग्रेसजनों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, वरिष्ठ नेता कामेश्वर पाण्डेय, प्रोफेसर पी.के. मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, पप्पू दुबे, त्रियोगी मिश्रा, लक्ष्मण उपाध्याय, विनोद मौर्या एवं राजा तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu