बक्सर । वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), बक्सर के तत्वावधान में गुरुवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय '21वीं सदी की नारी : चुनौतियां और संभावनाएं' रखा गया था। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी सशक्तीकरण, महिलाओं की चुनौतियों और समाज में उनकी भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदन कुमार ने की, जबकि मंच संचालन प्रियांशु शुभम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मौके पर विभाग संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनका संघर्ष आज की युवा पीढ़ी, विशेषकर युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महिलाओं को शिक्षा, समान अवसर और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।
जिला प्रमुख डॉ. रवि प्रभात ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं। वहीं, जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति, स्वाभिमान और अदम्य साहस की प्रतीक हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। उन्हें समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है।
नगर मंत्री विवेक पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए लगातार रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती है।
कार्यक्रम के अंत में दुर्गेश पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की अतिथियों ने सराहना की।
इस अवसर पर खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी, मनीष सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, दिव्यांशु मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, शुभांकित, नीतीश, समीर तिवारी, कुंदन वर्मा, दीपक कुमार, आयुष, नीतीश यादव, अजीत कुमार एवं सौरभ कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments