Ad Code

24 नवंबर को बक्सर में होगा नीतीश संवाद, तैयारियों को लेकर जदयू की बैठक; जदयू नेता विनोद राय के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का हुआ भव्य स्वागत


बक्सर । आगामी 24 नवंबर को नगर भवन बक्सर में आयोजित होने वाले नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी समिति की बैठक सिमरी में आयोजित की गई। जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, अशोक प्रजापति, कार्यक्रम प्रभारी सिद्धेश्वर चौधरी, सिमरी के कार्यकारी अध्यक्ष नंदजी राम, पंचायत अध्यक्ष लाला सिंह सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


वहीं, गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने बक्सर पहुंचे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का जदयू प्रदेश सचिव विनोद राय के नेतृत्व में आशा पड़री मोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दर्जनों समर्थकों एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।



इसके बाद विनोद राय के साथ शिक्षा मंत्री अर्जुनपुर गांव पहुंचे, जहां भाजपा नेता विजय मिश्रा द्वारा आयोजित अखंड हरिकीर्तन के समापन पर आयोजित भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। यहां भी स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन सह वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप राय, भाजपा नेता हिमांशु चतुर्वेदी, नीरज पाठक, धनंजय राय, दीपक पांडेय सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जदयू नेता विनोद राय ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के साथ डुमरांव में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में भी भाग लिया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu