बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला के बतौर विधायक सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को श्री संतोष राय के आवास पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान भाजपा नगर महामंत्री अंजय चौबे एवं रोहित मिश्रा ने विधायक संतोष निराला को 21 मीटर की भव्य पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें प्रभु श्रीरामलला की दिव्य तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।
समारोह में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक के एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राम विनोद चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय राय, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण एवं लक्ष्मण शर्मा, जिला प्रवक्ता सतीश दुबे, नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी, शिव बिहारी पांडेय, संयोजक भास्कर प्रताप सिंह, नीतीश मिश्रा, अंकित राय, दीपक, चंदन सिंह, पंकज उपाध्याय, सिद्धार्थ, लोहार कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, जदयू महासचिव बबलू पांडेय, जितेंद्र सिंह, राहुल दुबे, रूपेश चौरसिया, रामजी शाह, सुमित उपाध्याय, मुन्ना शर्मा, बलिराम केशरी, आयुष वर्मा, सोनू मिश्रा, शमशेर खान, लाला पाठक, राजीव कुशवाहा एवं रमेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments