- नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों का नामांकन व किताबें पूरी तरह मुफ्त, सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को बेहतर स्कोरिंग के लिए दी जाएंगी गाइड बुक्स
बक्सर । नए शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से 17 नवंबर से नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं तक के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। इस बार विद्यालय ने छोटे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष पहल की है। इसके तहत नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में नामांकन पूरी तरह निःशुल्क होगा। इतना ही नहीं, इन कक्षाओं के बच्चों को स्कूल की ओर से किताबें और कॉपियां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।
विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने बताया कि नए सत्र के लिए 17 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों को बिना किसी शुल्क के नामांकन के साथ किताबें और कॉपियां भी दी जाएंगी। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शुरुआती स्तर से ही बेहतर शैक्षणिक माहौल और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
वहीं, विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल विनय सर ने बताया कि नए सत्र को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार जूनियर कक्षाओं के साथ-साथ सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई को भी विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। कक्षा एक और उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू है। वहीं, सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी और परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के उद्देश्य से गाइड बुक्स भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि बिहार सेंट्रल स्कूल का विशेष फोकस बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। विद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा, पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के बच्चों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार हासिल किए हैं।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि नए सत्र में अनुभवी फैकल्टी, बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं और सकारात्मक माहौल के जरिए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। उद्देश्य है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार की जा सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments