Ad Code

मोकामा विधायक अनंत सिंह 6 नवंबर को आएंगे बक्सर, ब्रह्मर्षि समाज करेगा भव्य स्वागत



टोल प्लाजा से शुरू होगा स्वागत कार्यक्रम, स्वामी सहजानंद सरस्वती मंदिर में करेंगे माल्यार्पण, विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन की तैयारी

बक्सर । मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह नवंबर 2026, शुक्रवार को बक्सर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर ब्रह्मर्षि समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। ब्रह्मर्षि समाज के जिला अध्यक्ष राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।




निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विधायक अनंत सिंह का सुबह 9:30 बजे टोल प्लाजा पर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद गोलंबर स्थित बाईपास काली मंदिर के समीप उनका स्वागत होगा। यहां से वे स्वामी सहजानंद सरस्वती मंदिर पहुंचेंगे, जहां माल्यार्पण का कार्यक्रम निर्धारित है।


इसके बाद कूतपुरा निवासी बब्लू राय के आवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, सिकरौल मुखिया गुड्डू राय के यहां भी अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद रामपुर निवासी बबूद राय के यहां स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

ब्रह्मर्षि समाज के जिला अध्यक्ष राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने बताया कि विधायक अनंत सिंह के बक्सर आगमन पर समाज के लोगों में उत्साह है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से निर्धारित कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर स्वागत समारोह को सफल बनाने की अपील की है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu